Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
छत्तीसगढ़ में मौसम बदला: तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना
 Chhattisgarh , Weather changes,  Temperature drops, rain likely

छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है और प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान में और 1 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव है। सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गंगा के पश्चिमी बंगाल से तेलंगाना तक बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना है। कुछ स्थानों पर वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों पर सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी है।

 

राजधानी रायपुर में आज मौसम आंशिक रूप से मेघमय रहेगा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.