Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
कांग्रेस सांसद डॉ. गांधी ने राघव चड्ढा विवाद में की तीखी एंट्री
Congress MP,  Dr. Gandhi ,  Raghav Chadha controversy

आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रहे विवाद में अब कांग्रेस सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी भी शामिल हो गए हैं। पंजाब भवन में हुई बातचीत में डॉ. गांधी ने बताया कि 2014 में जब वह AAP से पटियाला के सांसद थे, तब राघव चड्ढा ने उन्हें संसद में बोलने के लिए चिट्ठी दी थी, जिसे उन्होंने फाड़कर चड्ढा के मुंह पर मार दिया और “गेटआउट” कहकर बाहर निकाल दिया।

 

डॉ. गांधी के अनुसार, चिट्ठी में केवल दिल्ली से जुड़े मुद्दे थे, जबकि उन्होंने पहले पंजाब के मुद्दों पर बोलना चाहा। उन्होंने बताया, “मैंने कहा, मुझे पता है क्या बोलना है। लेकिन चिट्ठी में चार मुद्दे केवल दिल्ली के थे। जब राघव ने जोर दिया, मैंने चिट्ठी फाड़कर उन्हें मुंह पर मारी और कहा—गेटआउट।” यह खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया और पॉडकास्ट के जरिए किया, जिससे विवाद नए मोड़ पर पहुंच गया।

 

राघव चड्ढा ने 5 अप्रैल को वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि घर और कर्तव्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी खामोशी को कमजोर समझा न जाए। AAP नेताओं ने चड्ढा पर पार्टी लाइन का उल्लंघन करने और पुराने मोदी-विरोधी पोस्ट हटाने का आरोप लगाया। 2 अप्रैल को चड्ढा को राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटाया गया और उनका कोटा वाइस चांसलर अशोक मित्तल को दिया गया।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.