Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
भोपाल के 90 डिग्री ओवरब्रिज, लंबे विवाद के बाद रि-डिजाइन पर सहमति
 Bhopal

भोपाल के ऐशबाग इलाके में बने विवादित 90 डिग्री रेलवे ओवरब्रिज को लेकर आखिरकार बड़ा फैसला हो गया है। करीब 10 महीने से चल रही लोक निर्माण विभाग (PWD) और रेलवे के बीच खींचतान अब समाप्त हो गई है। उच्च स्तरीय बैठक में ब्रिज के खतरनाक मोड़ को रि-डिजाइन करने पर सहमति बनी है, जिसके बाद इसे सुरक्षित बनाकर जल्द जनता के लिए खोला जाएगा।

 

नए डिजाइन के तहत ब्रिज के मोड़ का रेडियस मौजूदा 2 मीटर से बढ़ाकर 2.5 मीटर किया जाएगा, जिससे वाहन संचालन अधिक सुरक्षित हो सकेगा। साथ ही ओवरब्रिज की चौड़ाई भी 8.5 मीटर से बढ़ाकर लगभग 10.5 से 11 मीटर तक की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार इस बदलाव के बाद भारी और मध्यम वाहन भी आसानी से और सुरक्षित रूप से गुजर सकेंगे।

 

यह ब्रिज करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बना था और जून 2025 में पूरा होने के बावजूद उद्घाटन से पहले ही 90 डिग्री मोड़ के कारण बंद कर दिया गया था। विवाद बढ़ने पर कई इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई और तकनीकी संस्थानों से सुझाव लिए गए। अब नई डिजाइन रिपोर्ट जल्द मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद कुछ ही दिनों में सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

 

Priyanshi Chaturvedi 11 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.