Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
CG बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में अजीब अपीलें, हनुमान चालीसा से लेकर शादी और पास करने की गुहार
CG Board, exam answer, sheets contain, strange appeals, Hanuman Chalisa, requests marriage, passing.

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में इस बार कई हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। कॉपियों की जांच के दौरान कुछ छात्रों ने सवालों के जवाब लिखने के बजाय भावनात्मक अपीलें, धार्मिक संदेश और व्यक्तिगत समस्याओं का जिक्र किया। एक छात्र ने पूरी हनुमान चालीसा लिखते हुए यहां तक कहा कि यदि शिक्षक भगवान हनुमान के भक्त हैं तो उन्हें पास कर दिया जाए।

 

कई उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों ने बेहद भावुक अपीलें भी लिखीं। एक छात्रा ने लिखा कि उसकी शादी तय हो चुकी है और उसे केवल 33 अंक देकर “आशीर्वाद” दिया जाए ताकि भविष्य सुरक्षित रह सके। वहीं कुछ छात्रों ने आर्थिक स्थिति, पारिवारिक दबाव और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का हवाला देते हुए पास करने की गुहार लगाई।

 

मूल्यांकन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार इस सत्र में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कुल 5.69 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है और 2.66 लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है। हालांकि इस तरह की अपीलों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम रही, लेकिन जो मामले सामने आए उन्होंने शिक्षकों और मूल्यांकनकर्ताओं को भी चौंका दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 11 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.