Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका
Petrol, diesel prices , expected , rise , elections

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते देश में पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 प्रति लीटर तक महंगे हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होने के बावजूद भारत में अभी कीमतें स्थिर रखी गई हैं, जिससे तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

 

बढ़ती लागत के कारण तेल कंपनियां हर दिन करीब ₹1,600 करोड़ का नुकसान झेल रही हैं, जो पहले ₹2,400 करोड़ तक पहुंच गया था। एक्साइज ड्यूटी में ₹10 की कटौती के बाद यह नुकसान कुछ कम हुआ है, लेकिन स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। हर 10 डॉलर की बढ़ोतरी पर कंपनियों का घाटा लगभग ₹6 प्रति लीटर तक बढ़ जाता है।

 

भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट और रूस से आता है। ऐसे में वैश्विक कीमतों में उछाल का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। इससे चालू खाता घाटा बढ़ने और सरकारी राजस्व पर दबाव पड़ने की आशंका है, जो आने वाले समय में आर्थिक चुनौतियां बढ़ा सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 14 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.