Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बिलासपुर निगम का 1300 करोड़ का बजट, लेकिन विकास कार्यों पर सवाल
Bilaspur Corporation , budget , Rs 1300 crore, development works.

Bilaspur नगर निगम का बजट पिछले 8 सालों में लगातार बढ़कर 1300 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 2018-19 में जहां बजट 776 करोड़ था, वहीं अब यह दोगुना से भी अधिक हो चुका है, लेकिन कई बड़ी योजनाएं अब तक अधूरी पड़ी हैं।

 

नगर निगम ने इस बार शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं पर फोकस करते हुए फ्री वाई-फाई, छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वितरण और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसे प्रस्तावों की घोषणा की है। हालांकि, पिछले वर्षों की कई योजनाएं अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं, जिनमें सड़क चौड़ीकरण, गौरव पथ निर्माण और अटल पथ जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

 

नगरोत्थान योजना के तहत स्वीकृत कई कार्य भी अब तक लंबित हैं। निगम में शामिल 17 नए ग्राम पंचायत क्षेत्रों में लोग अब भी सड़क, पानी, नाली और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। पिछले वर्षों में घोषित स्टेडियम, प्रशिक्षण केंद्र और औद्योगिक पार्क जैसी योजनाएं भी या तो अधूरी हैं या उनका उपयोग सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, जिससे विकास की रफ्तार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 14 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.