Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ट्रम्प का दावा- ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार
Trump claims , Iran ,  ready , hand over uranium

अमेरिकी राष्ट्रपतिDonald Trump ने दावा किया है कि ईरान अपने संवर्धित (एनरिच्ड) यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के लिए तैयार हो गया है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों देश शांति समझौते के बेहद करीब हैं और अगर यह डील हो जाती है तो तेल की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। ट्रम्प ने यह भी संकेत दिया कि अगर समझौता इस्लामाबाद में होता है तो वे पाकिस्तान की यात्रा भी कर सकते हैं।

हालांकि, ईरानी मीडिया ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति “हवाई किले बना रहे हैं”। ईरान पर लंबे समय से परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बना हुआ है।International Atomic Energy Agency के मुताबिक, ईरान के पास 5 से 6 टन तक एनरिच्ड यूरेनियम है, जिसमें से एक हिस्सा 60% तक संवर्धित किया जा चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इसे 90% तक एनरिच कर लिया जाए तो इसका उपयोग परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है।

 

इसी बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव पर आज 40 देशों की वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता फ्रांस और ब्रिटेन करेंगे। इस बैठक में वैश्विक तेल सप्लाई और समुद्री व्यापार पर पड़ रहे असर पर चर्चा होगी, हालांकि इसमें अमेरिका शामिल नहीं होगा। यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कूटनीतिक हलचल को दर्शाता है।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.