Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
हरिवंश तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति बने, बिना मुकाबले हुआ चुनाव
New Dehli , Harivansh,  Rajya Sabha Deputy Chairman , third time

Harivansh Narayan Singh को तीसरी बार राज्यसभा का उपसभापति चुना गया है। शुक्रवार को वे निर्विरोध इस पद पर चुने गए, क्योंकि विपक्ष की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया। खास बात यह है कि पहली बार किसी मनोनीत सदस्य को इस पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके समर्थन में राज्यसभा सचिवालय को पांच प्रस्ताव मिले, जिनमें पहला प्रस्तावJP Nadda ने रखा।

प्रधानमंत्रीNarendra Modi ने हरिवंश को बधाई देते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार इस पद पर चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को उन पर गहरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि हरिवंश ने अपने अनुभव से सदन को समृद्ध किया है और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश की है। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हुआ था, जिसके बाद उन्हें फिर से मनोनीत कर इस पद पर लाया गया।

 

हरिवंश नारायण सिंह का करियर पत्रकारिता से शुरू हुआ था, जिसके बाद वे राजनीति में आए और जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के रूप में राज्यसभा पहुंचे। वे पहली बार 2018 में और फिर 2020 में उपसभापति बने थे। पूर्व मुख्य न्यायाधीशRanjan Gogoi के रिटायर होने के बाद खाली हुई सीट पर उन्हें मनोनीत किया गया, और अब वे 2032 तक राज्यसभा के सदस्य बने रहेंगे।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.