Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एमपी में महिला उद्यमिता का उछाल, हर चौथा MSME महिला के नेतृत्व में
Bhopal ,Women entrepreneurship ,  MSME , headed ,a woman

Madhya Pradesh में महिला उद्यमिता ने बीते कुछ वर्षों में तेजी से रफ्तार पकड़ी है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 8.87 लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) पंजीकृत हैं, जिनमें से 2.28 लाख से अधिक इकाइयों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। इसका मतलब है कि मध्य प्रदेश में हर चौथी MSME यूनिट अब महिला उद्यमियों के नियंत्रण में है, जो आर्थिक सशक्तिकरण की बड़ी तस्वीर दिखाता है।

पिछले छह वर्षों में महिलाओं की भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में जहां राज्य के MSME सेक्टर में करीब 1.53 लाख महिलाएं कार्यरत थीं, वहीं 2026 तक यह संख्या बढ़कर 10 लाख से अधिक हो गई है। इस दौरान महिला उद्यमिता में कई गुना बढ़ोतरी हुई है, खासकर 2022-24 के बीच इसमें तेज उछाल देखने को मिला, जब लाखों महिलाओं ने छोटे उद्योगों और व्यवसायों में अपनी पहचान बनाई।

 

राष्ट्रीय स्तर पर भी महिला उद्यमिता का विस्तार हुआ है। देशभर में करोड़ों महिला-स्वामित्व वाले MSME पंजीकृत हो चुके हैं। जहां महाराष्ट्र कुल MSME पंजीकरण में अग्रणी है, वहीं महिला नेतृत्व वाले उद्यमों में आंध्र प्रदेश शीर्ष पर है। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु भी इस सूची में मजबूत स्थिति बनाए हुए हैं, जिससे साफ है कि देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.