Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बंगाल चुनाव से पहले ईडी की छापेमारी, ममता के करीबी पुलिस अधिकारी निशाने पर
ED raids, ahead Bengal ,elections, targeting police, officers close ,Mamata

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोलकाता में कई स्थानों पर छापेमारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। एजेंसी ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के करीबी माने जाने वाले कोलकाता पुलिस के डीसीपी शांतनु सिन्हा के आवास पर भी तलाशी ली। सुबह करीब 7 बजे बालीगंज स्थित उनके घर पहुंची टीम ने कथित ‘सोना पप्पू सिंडिकेट’ से जुड़े मामले में जांच शुरू की।

 

इसी कार्रवाई के तहत बेहाला इलाके में कारोबारी जॉय कामदार के घर पर भी छापा मारा गया। बताया जा रहा है कि वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं और इस मामले में पहले भी उनका नाम सामने आ चुका है। सूत्रों के मुताबिक, उनके आवास से नकदी बरामद होने की खबर है। ED ने उन्हें पहले पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन पेश नहीं होने पर दोबारा यह कार्रवाई की गई।

 

इस मामले का मुख्य आरोपी सोना पप्पू उर्फ बिस्वजीत पोद्दार अभी फरार है और कथित तौर पर सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहने के बावजूद गिरफ्त से बाहर है। चुनाव से पहले तेज हुई इन जांच कार्रवाइयों ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है, जहां 23 और 29 अप्रैल को मतदान और 4 मई को मतगणना होनी है।

Priyanshi Chaturvedi 19 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.