Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर: बिलासपुर 43°C, रायपुर में 44°C का अलर्ट
heat wave, Chhattisgarh: Bilaspur , reaches 43°C, Raipur , 44°C alert

Bilaspur में तापमान 43°C तक पहुंचने के बाद गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिस्टिंग सिस्टम यानी पानी की फुहारें शुरू की गई हैं। वहींRaipur में पारा 44°C या उससे अधिक तक जाने की संभावना जताई गई है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

Durg औरRajnandgaon समेत कई इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है, क्योंकि लोग तेज धूप और लू से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले चार दिनों के लिए हीट वेव और ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि इस तरह की भीषण गर्मी स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 22 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.