Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
दंतेवाड़ा में सचिन तेंदुलकर का दौरा: आदिवासी खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
 Dantewada , Sachin Tendulkar, visit, Boosts,  morale , tribal players

Sachin Tendulkar बुधवार कोDantewada पहुंचे, जहां उन्होंने आदिवासी बच्चों और युवा खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया। बस्तर पंडुम और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यहां “डायमंड” बहुत हैं, बस उन्हें सही दिशा और पॉलिश की जरूरत है। इस दौरे में उनके साथVishnu Deo Sai भी मौजूद रहे।

अपने दौरे के दौरान सचिन ने छिंदनार, जावंगा और पनेड़ा में नए खेल मैदानों का उद्घाटन किया। साथ ही, उन्होंने दिव्यांग छात्र मड्डाराम की कहानी का भी जिक्र किया, जिनका क्रिकेट खेलते हुए वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। मड्डाराम, जो शारीरिक चुनौतियों के बावजूद क्रिकेट के प्रति जुनून रखते हैं, युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। सचिन ने पहले भी उनका वीडियो साझा कर उनकी हौसला-अफजाई की थी।

 

बस्तर क्षेत्र, जो कभी नक्सल प्रभावित माना जाता था, अब खेल और विकास की नई पहचान बना रहा है। सचिन तेंदुलकर के दौरे से यहां के बच्चों और खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे प्रेरणादायक दौरे क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का नया आत्मविश्वास देते हैं और खेलों के प्रति उनकी रुचि को और मजबूत करते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 22 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.