Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
MP कैबिनेट के बड़े फैसले: मरीजों के परिजनों के लिए शेल्टर होम और किसानों को बढ़ा मुआवजा
 MP cabinet,  Shelter homes , patients

Madhya Pradesh में मुख्यमंत्रीMohan Yadav की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। सबसे प्रमुख निर्णय मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए शेल्टर होम बनाने का है। इन शेल्टर होम में सस्ती दरों पर ठहरने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले लोगों को राहत मिलेगी। यह व्यवस्था निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में भी लागू होगी।

सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। अगले पांच वर्षों में सभी मेडिकल कॉलेजों में कैथ लैब और ऑर्गन ट्रांसप्लांट जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने पर करीब 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा राज्य में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लगभग 33 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। शेल्टर होम का निर्माण सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया जाएगा, जहां सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी और संस्थाएं संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगी।

 

कैबिनेट ने किसानों के हित में भी बड़ा फैसला लेते हुए जमीन अधिग्रहण पर फैक्टर-2’ लागू किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को चार गुना तक मुआवजा मिल सकेगा। इसके साथ हीUjjain में 157 करोड़ रुपए की सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई, जिससे 35 गांवों को फायदा होगा। शिक्षा और सामाजिक योजनाओं के तहत साइकिल वितरण, प्रशिक्षण संस्थानों के विकास और सीएम केयर योजना 2026 को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 22 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.