Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
क्रेडिट कार्ड बंद कराने के बहाने ठगी: इंदौर में युवती से 2.47 लाख रुपए ठगे
Indore , Fraud ,credit card: woman , duped Rs 2.47 lakh.

Indore में एक निजी बैंक की फाइनेंस रिलेशनशिप मैनेजर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर उससे 2 लाख 47 हजार रुपए ठग लिए।Malharganj Police के अनुसार 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। युवती काHDFC Bank में खाता था और उसने जनवरी 2026 में क्रेडिट कार्ड लिया था, लेकिन जरूरत न होने पर उसे बंद कराने के लिए उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजा।

14 अप्रैल को आए एक कॉल में आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए युवती का भरोसा जीत लिया। उसने पहले से मौजूद कुछ पर्सनल और कार्ड डिटेल साझा कर विश्वास हासिल किया और फिर क्रेडिट कार्ड बंद कराने की प्रक्रिया बताई। आरोपी ने युवती से मोबाइल पर “पे जिप” नाम का ऐप डाउनलोड कराकर लॉगिन करवाया और कहा कि 48 घंटे के भीतर कार्ड बंद हो जाएगा।

 

कॉल कटने के बाद युवती के क्रेडिट कार्ड से लगातार 5 ट्रांजेक्शन हुए, जिनमें कुल 2.47 लाख रुपए कट गए। इसकी जानकारी उसे मैसेज के जरिए मिली। घटना के बाद उसने बैंक से संपर्क किया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 22 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.