Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एयर टिकटों में भारी बढ़ोतरी: वैश्विक तनाव का सीधा असर यात्रियों की जेब पर
bhopal , Huge hike ,air tickets: Global tensions,  directly impact, travellers

मध्य प्रदेश सहित देशभर में हवाई यात्रा अब पहले से काफी महंगी हो गई है। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेजी आई है। इसका सीधा असर एयरलाइंस के संचालन खर्च पर पड़ा है, जिसके कारण यात्रियों को 15 से 25 प्रतिशत तक ज्यादा किराया देना पड़ रहा है।

इंडिगो और एयर इंडिया जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने बढ़ती लागत के कारण फ्यूल सरचार्जलागू कर दिया है। इसके साथ ही कई रूट्स पर सीधी उड़ानें कम होने से यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। खासकर इंदौर से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और जयपुर जैसे शहरों के टिकटों में तेज उछाल देखा गया है।

इंदौर से मुंबई का किराया जहां पहले करीब 4500 रुपये था, अब 6500 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं कोलकाता रूट पर किराया 12,000 रुपये तक जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में भी 30-35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ट्रैवल एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वैश्विक तनाव और ईंधन की कीमतें ऐसे ही बनी रहीं तो आने वाले समय में हवाई सफर और महंगा हो सकता है।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.