Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ई-चालान बकाया पर सख्ती: रायपुर में 135 वाहन जब्त, पुलिस ने शुरू किया बड़ा अभियान
Raipur , Strict action , e-challan ,135 vehicles seized , police operation

राजधानी रायपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने और ई-चालान का भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। नए अभियान के तहत बीते दो दिनों में 135 वाहनों पर कार्रवाई की गई है, जिन पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का चालान बकाया था। पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब लंबित ई-चालान वाले वाहनों को जब्त भी किया जा सकता है।

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की मदद से नियम उल्लंघन करने वालों की पहचान की जा रही है। इसके बाद ऑटोमेटिक सिस्टम से ई-चालान जारी किया जाता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कई वाहन मालिकों ने चालान जारी होने के बाद भी भुगतान नहीं किया, जिसके चलते अब कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है।

 

पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत टीमों को घर-घर भेजकर नोटिस भी दिए जा रहे हैं। सहायक पुलिस आयुक्त गुरजीत सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे समय पर ई-चालान का भुगतान करें, अन्यथा वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.