Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बंगाल में सियासी गरमाहट: मोदी और शाह के बयानों से बढ़ा चुनावी माहौल
Bengal: Statements , Modi and Shah,  heighten election atmosphere

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम और जादवपुर में जनसभाएं करते हुए टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में “परिवर्तन की लहर” है और टीएमसी का “दीया बुझने वाला है”, जो अब फड़फड़ा रहा है। पीएम मोदी ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान ने इस बदलाव की दिशा तय कर दी है और जनता परिवर्तन चाहती है।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आगामी 4 मई को सरकार बनने जा रही है और बंगाल का अगला मुख्यमंत्री यहीं जन्म लेने वाला होगा, लेकिन वह “दीदी के भतीजे” नहीं होंगे। उन्होंने महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर टीएमसी सरकार की आलोचना की और परिवर्तन की जरूरत पर जोर दिया।

 

इसी बीच पीएम मोदी ने महिलाओं के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि भाजपा बेटियों के सपनों को कुचलने नहीं देगी और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होनी है, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक बयानबाजी के बीच राज्य में चुनावी माहौल और अधिक तेज हो गया है।

Priyanshi Chaturvedi 25 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.