Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर में गहराया जल संकट: 60% वार्ड प्रभावित, गर्मी में बढ़ी परेशानी
Raipur , faces water crisis: 60% wards affected, severe heat wave

छत्तीसगढ़ की राजधानीरायपुरमें भीषण गर्मी के बीच जल संकट गंभीर होता जा रहा है। शहर के डंगनिया, रायपुरा और शिवनगर जैसे इलाकों में जल स्तर तेजी से गिर गया है। कहीं पाइपलाइन लीकेज की समस्या है, तो कहीं कम प्रेशर के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा। शिवनगर में बोरवेल जल जाने से हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे लोगों को पानी स्टोर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 70 वार्डों में से 60% से अधिक क्षेत्रों में बोरवेल खराब हो चुके हैं। इससे पहले पुरानी बस्ती, चंगोराभाठा, गुढ़ियारी और भनपुरी जैसे इलाकों में भी पानी की सप्लाई प्रभावित हो चुकी है। इन क्षेत्रों से सबसे ज्यादा पानी की मांग सामने आई है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि जरूरतमंद इलाकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

 

जल संकट के बीच रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की अनदेखी भी बड़ी वजह बन रही है। नियम के बावजूद अधिकांश घरों में यह सिस्टम नहीं लगाया गया है, जिससे हर साल लाखों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लोग वर्षा जल संचयन को अपनाएं, तो काफी हद तक समस्या कम हो सकती है। फिलहाल, अधूरी योजनाओं और बढ़ती गर्मी के कारण शहर में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 26 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.