Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर: राजनांदगांव में 45.5°C, हीटवेव का अलर्ट जारी
Chhattisgarh , heatwave, Rajnandgaon records 45.5°C, heatwave alert issued

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।राजनांदगांवमें तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास राहत नहीं मिलेगी और हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। राजधानीरायपुरमें भी तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में हल्की राहत के संकेत भी दिए हैं। 26 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटा) और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बावजूद इसके, गर्म और शुष्क हवाओं के कारण हीटवेव का असर बना रहेगा, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव करते हुए उन्हें सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है, जबकि बच्चों के लिए समय 7 से 9 बजे तक रखा गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, विदर्भ से दक्षिण भारत तक सक्रिय ट्रफ लाइन और बंगाल-ओडिशा क्षेत्र में चक्रवाती प्रभाव के कारण गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Priyanshi Chaturvedi 26 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.