Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर, थाने के पास वारदात
Raipur, ,r absconded ,Rs 50 lakh;  incident took place near , police station

छत्तीसगढ़ की राजधानीरायपुरमें एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपए लेकर उसका ड्राइवर फरार हो गया। घटनागीतांजलि नगरइलाके की है। आरोपी ड्राइवर ने कारोबारी के अकाउंटेंट को थाने के पास गुटखा लेने के बहाने उतारा और मौका मिलते ही गाड़ी समेत नकदी लेकर भाग निकला।

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी उमेश प्रसाद ने अपने अकाउंटेंट और ड्राइवर कृष्णा साहू को 50 लाख रुपए नकद देकर घर पहुंचाने के लिए भेजा था। जब वेखम्हारडीह थानाक्षेत्र के पास पहुंचे, तो ड्राइवर ने अकाउंटेंट को पान ठेले से गुटखा लाने के लिए कहा। जैसे ही अकाउंटेंट नीचे उतरा, आरोपी ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना तुरंत कारोबारी को दी गई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

 

बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था औरभाठागांवका रहने वाला है। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में शहरभर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 26 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.