Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर में भीषण गर्मी का कहर: पारा 42 डिग्री पार, राहत के आसार नहीं
 Indore , heat wave ,Mercury crosses 42 degrees, no relief in sight

मध्य प्रदेश केइंदौरमें गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर दिए हैं। शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं रात का तापमान भी 28 डिग्री से ऊपर चला गया, जो सामान्य से काफी अधिक है। दिन और रात दोनों समय गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है।

शहर में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिन के समय पंखों की हवा भी राहत देने में नाकाम रही और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। सड़कों पर भीड़ कम नजर आई, जबकि ट्रैफिक सिग्नल पर वाहन चालक छांव में खड़े होकर ग्रीन सिग्नल का इंतजार करते दिखे। रात में भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को चैन से नींद नहीं मिल पा रही है, जिससे 24 घंटे गर्मी का असर बना हुआ है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। अनुमान है कि पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। तेज धूप और लू के चलते लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 26 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.