Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अमेरिका-ईरान वार्ता फिर टली: पाकिस्तान दौरा रद्द, तनाव बरकरार
 US-Iran , postponed again: Pakistan visit , cancelled, tensions persist

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित सीजफायर वार्ता एक बार फिर ठप पड़ गई है। अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर का पाकिस्तान दौरा अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे बातचीत की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इससे पहले भी ईरान ने साफ कर दिया था कि जब तक अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट से नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह शांति वार्ता में शामिल नहीं होगा।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस फैसले पर सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को पाकिस्तान न जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने टिप्पणी की कि “18 घंटे प्लेन में बैठकर बेकार की बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है।हालांकि, ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि इस कदम का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करेगा।

 

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी अमेरिकी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही पाकिस्तान से लौट गए। उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व से मुलाकात कर ईरान की शर्तें और अमेरिका की मांगों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। वहीं, जर्मनी ने होर्मुज स्ट्रेट में माइंस हटाने के मिशन में शामिल होने की बात कही है, जबकि क्षेत्र में इजराइल-हिजबुल्लाह तनाव और अन्य घटनाएं हालात को और जटिल बना रही हैं।

Priyanshi Chaturvedi 26 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.