Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भीषण गर्मी में रेलवे की पहल: बिलासपुर स्टेशन पर यात्रियों को मिली राहत
Bilaspu ,Railway

 

Bilaspur रेलवे स्टेशन पर तेज गर्मी के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। 43 डिग्री से अधिक तापमान में रेलवे के वाणिज्य विभाग, स्पेशल टीम और स्काउट-गाइड के बच्चों ने मिलकर प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर यात्रियों को शरबत और ठंडा पेयजल वितरित किया। इस पहल से यात्रियों को भीषण गर्मी में काफी राहत मिली।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म 1 पर अत्याधुनिक मिस्टिंग सिस्टम लगाया गया, जिससे ठंडे पानी की फुहारें छोड़ी गईं। इसके साथ ही जरूरतमंद यात्रियों को ORS (ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट) के सैशे भी दिए गए, ताकि डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके। इस पूरी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने लगातार निगरानी भी रखी।

 

यह व्यवस्था वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित की गई। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस तरह की जनसेवा आधारित पहल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साथ ही यह आश्वासन भी दिया गया है कि भविष्य में भी गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए ऐसी सुविधाएं जारी रखी जाएंगी।

Priyanshi Chaturvedi 27 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.