Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर नगर निगम की विशेष सभा आज, महिला सशक्तिकरण पर होगा फोकस
Raipur ,Municipal Corporation

Raipur नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आज आयोजित होने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे महात्मा गांधी सदन स्थित मुख्यालय में होगी, जिसकी अध्यक्षता सभापति सूर्यकांत राठौड़ करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए अल्पकालिक जन-जागरूकता अभियान और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी, साथ ही इसे जमीनी स्तर पर बेहतर तरीके से लागू करने के उपायों पर विचार होगा।

नगर निगम की पिछली सामान्य सभा 9 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 14 अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा की गई। सिटी कोतवाली चौक का नाम जैन स्तंभरखने के प्रस्ताव पर जोरदार बहस हुई, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते इसे निरस्त कर दिया गया। अन्य अधिकांश प्रस्ताव बहुमत से पारित हुए, जबकि किरण बिल्डिंग परिसर में दुकानों के व्यवस्थापन से जुड़े मुद्दे पर शासन से मार्गदर्शन लेने का निर्णय लिया गया।

 

विपक्ष ने इस विशेष बैठक पर सवाल उठाते हुए कहा है कि शहर के अहम मुद्दोंजैसे जल संकट, तात्यापारा रोड चौड़ीकरण, जलभराव और ड्रेनेज परियोजनाओंपर चर्चा के लिए अलग बैठक क्यों नहीं बुलाई गई। साथ ही बुजुर्गों की लंबित पेंशन, विधवा पेंशन और महतारी वंदन योजना जैसे मुद्दों को भी नजरअंदाज करने का आरोप लगाया गया है। विपक्ष ने महापौर मीनल चौबे से महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में छूट देने की घोषणा करने की मांग की है, ताकि महिला सशक्तिकरण के दावों को वास्तविक रूप दिया जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 27 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.