Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राजधानी में कॉस्मेटिक दुकानों पर FDA की सख्ती, एक्सपायरी प्रोडक्ट और बिलों की जांच
 FDA cracks down , cosmetic shops , capital, checking expired products , bills

राजधानी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कॉस्मेटिक दुकानों पर सख्ती बढ़ाते हुए बंजारी रोड, गोल बाजार समेत कई इलाकों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दुकानों में रखे उत्पादों की एक्सपायरी डेट, बिल और लेबलिंग नियमों की गहन जांच की। कई दुकानों के दस्तावेज खंगाले गए, जबकि जय गुरुदेव स्टोर्स को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इससे पहले खाद्य विभाग ने राजधानी में नकली और खराब गुणवत्ता वाले पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। रायपुर की दो डेयरी फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर करीब 1060 किलो पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। अधिकारियों ने पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। साथ ही मौके से मिल्क पाउडर के बोरे और तेल के कई टिन भी बरामद किए गए, जिनकी जांच जारी है।

भाटागांव स्थित KLP डेयरी एंड प्रोडक्शन और उरला के कन्हेरा रोड स्थित SJ डेयरी प्रोडक्ट में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की गई। उरला में रेड के दौरान विरोध भी हुआ, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। विभाग ने दोनों फैक्ट्री संचालकों से पूछताछ शुरू कर दी है और कहा है कि यदि जांच में मिलावट या अनियमितता पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 28 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.