Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ओरछा में होगी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, अध्यक्ष खंडेलवाल ने किया ऐलान
 BJP State ,Working Committee meeting ,Orchha, President Khandelwal announced

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत जिला प्रशिक्षण वर्गों की कार्ययोजना को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। इसी दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषणा की कि मई महीने में ओरछा में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी पहली कार्यसमिति बैठक होगी, इसलिए संगठनात्मक दृष्टि से इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन एक-दो दिन में नामों का ऐलान किया जा सकता है। नई कार्यसमिति में संगठन के विभिन्न स्तरों से नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल किए जाने की संभावना है। इस बैठक के जरिए पार्टी आगामी रणनीति, संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर भी मंथन कर सकती है।

 

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रशिक्षण महाअभियान के पश्चिम मध्य क्षेत्र के जोन प्रभारी केसी पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी भी शामिल हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

Priyanshi Chaturvedi 28 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.