Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
फेमिना मिस इंडिया 2026: साध्वी सतीश सैल ने जीता ताज, इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने को तैयार
 Femina Miss India 2026 , Sadhvi Satish Sail crowned, ready , represent India ,international stage

भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 प्रतियोगिता में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने ‘मिस India वर्ल्ड 2026’ का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और डॉ. श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं। प्रतियोगिता के बाद तीनों विजेताओं ने अपनी सफलता, संघर्ष और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। साध्वी ने कहा कि जीत की घोषणा सुनते ही वह शॉक और सरप्राइज में थीं, क्योंकि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा पल था।

साध्वी सतीश सैल ने बताया कि यह सफर केवल एक ताज जीतने तक सीमित नहीं था, बल्कि खुद को बेहतर बनाने और आत्मविश्वास हासिल करने का अनुभव भी रहा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि वह दूसरों से अलग कैसे दिखें, लेकिन इस यात्रा ने उन्हें सिखाया कि खुद के प्रति ईमानदार रहना और लगातार मेहनत करना ही असली सफलता की कुंजी है। अब उनका अगला लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करना है।

 

फर्स्ट रनर-अप राजनंदिनी पवार ने कहा कि वह इस मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना लेकर आई थीं और अब वह उस दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वहीं डॉ. श्री अद्वैता ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने तय किया था कि उन्हें इस मंच पर खुद को साबित करना है। तीनों विजेताओं ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की इच्छा जताई, जबकि साध्वी ने फिल्म ‘धुरंधर’ देखने की इच्छा भी जाहिर की।

Priyanshi Chaturvedi 28 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.