Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
IndiGo flight ,  emergency landing ,t Raipur airport

 

कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-135 की रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मेडिकल इमरजेंसी के चलते सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद विमान चालक दल ने तुरंत रायपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

 

दोपहर करीब 12 बजे विमान रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा, जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम पहले से तैयार थी। महिला यात्री को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने और स्थिति सामान्य होने के बाद विमान ने करीब 1 बजे दोबारा पुणे के लिए उड़ान भरी।

 

रायपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कोलकाता से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट की भी एक यात्री की तबीयत बिगड़ने पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, जहां युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और मेडिकल सहायता के लिए सभी व्यवस्थाएं हर समय तैयार रखी जाती हैं।

Priyanshi Chaturvedi 30 April 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.