Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू
Sachin Pilot ,  back-to-back meetings ,Congress Bhawan, brainstorming , strategy begins

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कांग्रेस भवन में लगातार बैठकों का दौर चला रहे हैं। सबसे पहले वे पार्टी विधायकों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं और उनसे संगठन तथा राजनीतिक हालात को लेकर फीडबैक ले रहे हैं। इस अहम बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी मौजूद हैं। माना जा रहा है कि इन चर्चाओं के जरिए पार्टी जमीनी हालात और आगामी चुनौतियों का आकलन कर रही है।

बैठकों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक प्रस्तावित है, जबकि दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ अलग से चर्चा होगी। इन बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय किए जाने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व अलग-अलग स्तर के पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटा है।

 

सूत्रों के अनुसार इन बैठकों में राज्य सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारियों पर भी मंथन किया जा रहा है। सचिन पायलट का पिछला दौरा 17 मार्च को हुआ था, जब वे विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे, जिसे कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया था।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.