Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज
 Raipur ,  cheating people, Rs 53.60 lakh, , providing solar projects.

राजधानी रायपुर में सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से 53.60 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को प्रभावशाली और बड़े राजनेताओं का करीबी बताकर पीड़ित को झांसे में लिया। रकम लेने के बाद न तो कोई सरकारी काम दिलाया गया और न ही पैसे वापस किए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खम्हारडीह थाना पुलिस के अनुसार कचना निवासी कारोबारी अंकित गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2024 में उनकी पहचान नयनित खेड़िया के जरिए राहुल शुक्ला से हुई थी। राहुल ने दावा किया कि वह बस्तर संभाग की सभी ग्राम पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का सरकारी ठेका दिला सकता है। उसने यह भी कहा कि प्रत्येक स्ट्रीट लाइट पर करीब 48 हजार रुपए का भुगतान होगा, जिससे बड़ा मुनाफा कमाया जा सकेगा। इसी भरोसे में अलग-अलग समय पर नकद और बैंक ट्रांसफर से कुल 53.60 लाख रुपए ले लिए गए।

 

पीड़ित का आरोप है कि विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने जैंको कंपनी और सरकारी टेंडर से जुड़े फर्जी दस्तावेज भी दिखाए। लंबे समय तक कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला और पैसे मांगने पर टालमटोल शुरू हो गई, तब ठगी का पता चला। पुलिस ने राहुल शुक्ला, उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। बैंक ट्रांजैक्शन, दस्तावेज और कॉल डिटेल्स की जांच जारी है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जल्द दबिश दी जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.