Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर
Commercial gas cylinders ,MP ,costlier by ₹993, impacting wedding season , hotel business.

मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। दो महीने की किल्लत के बीच अब सिलेंडर ₹993 महंगा हो गया है। नई दरों के अनुसार भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर ₹3074, इंदौर में ₹3179, जबलपुर में ₹3290, ग्वालियर में ₹3296 और उज्जैन में ₹3241 में मिलेगा। बीते दो महीनों में कुल ₹1248 की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय पर सीधा असर पड़ने लगा है।

यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है जब प्रदेश में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट को जरूरत की केवल 50 प्रतिशत गैस सप्लाई मिल रही है। जुलाई तक मध्य प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा शादियां प्रस्तावित हैं, ऐसे में शादी समारोहों के खर्च में भारी बढ़ोतरी की आशंका है। टेंट कैटर्स एसोसिएशन के अनुसार 500 लोगों के 5 लाख रुपए के भोजन बजट में अब ₹45 हजार से ₹50 हजार तक अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है।

 

होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि गैस नहीं मिलने से डीजल भट्ठी और इंडक्शन का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे बिजली और ईंधन खर्च भी बढ़ गया है। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में खाने-पीने की कीमतें 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर रीवा में ₹3323 का मिलेगा, जबकि सबसे कम कीमत भोपाल में ₹3074 रखी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.