Since: 23-09-2009

  Latest News :
2027 के चुनाव में जेन-जी वोट बनेगा गेमचेंजर, 5% वोट का बदलाव बदल सकता है सियासी समीकरण.   राजस्थान से दिल्ली तक बारिश का कहर, डूबे इलाके; MP में पुल के ऊपर बह रही नर्मदा.   धर्मेंद्र प्रधान बोले- जेन-जी को भटकाने की कोशिश हुई, पीएम मोदी से चर्चा के बाद दिया इस्तीफा.   IIT दिल्ली दीक्षांत में PM मोदी की सीख- ‘सिर्फ सवाल नहीं, समाधान भी खोजें’.   देशभर में बारिश का कहर: अमरनाथ यात्रा रोकी, दिल्ली-NCR में जलभराव; बिहार-यूपी में बाढ़ से हालात बिगड़े.   अरुणाचल की 27 जगहें आधिकारिक मैप पर दर्ज, चीन की नाम बदलने की कोशिशों के बीच केंद्र का बड़ा कदम.   इंदौर में विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली, पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए हजारों युवा.   भोपाल में बारिश के बीच BJP की तिरंगा यात्रा, बुलेट से पहुंचे CM मोहन यादव; नशा मुक्ति का भी दिया संदेश.   राहतगढ़ में 5 टन सरिया चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 6.83 लाख का माल बरामद.   भोपाल में ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज, विरासत और रचनात्मक अर्थव्यवस्था पर होगा मंथन.   MP में 23 जिले नल जल कवरेज में पिछड़े, 8 जिलों में आधे परिवारों तक भी नहीं पहुंचा पानी.   ठगी के पैसों से विधायक-मंत्री बनना चाहता था भाजपा नेता, बिहार से कर्नाटक तक फैला नेटवर्क.   राहुल टंडन हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से कोर्ट ने किया बरी.   रायपुर के टिटोस क्लब में आधी रात के बाद पार्टी का VIDEO, तलवार से केक काटते दिखे शिवसेना प्रमुख.   CGPSC SI रिजल्ट पर सियासत, BJYM ने भूपेश बघेल-बैज पर लगाए भ्रम फैलाने के आरोप.   छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी.   बस्तर के 92 गांवों में पहली बार फहरेगा तिरंगा, रायपुर में 10 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा.   सहारा की 88 संपत्तियों पर सवाल, 75% पर विवाद; निवेशकों के 89 हजार करोड़ लौटाने में अड़चन.  
सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल
Shillong police, approach High Court , cancel Sonam

बहुचर्चित इंदौर-टू-शिलॉन्ग हनीमून मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम को मिली जमानत के खिलाफ अब शिलॉन्ग पुलिस मेघालय हाईकोर्ट का रुख करेगी। पुलिस का मानना है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम इस साजिश की मास्टरमाइंड है और जमानत मिलने के बाद वह गवाहों को प्रभावित कर सकती है। पुलिस का कहना है कि इसी आधार पर अन्य आरोपी भी राहत मांग रहे हैं, इसलिए जमानत आदेश को चुनौती देना जरूरी है।

सूत्रों के मुताबिक शिलॉन्ग पुलिस उन्हीं बिंदुओं को आधार बनाएगी, जिन पर सत्र न्यायालय ने सोनम को जमानत दी थी। अदालत ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में गंभीर खामियां बताते हुए कहा था कि रिकॉर्ड में हत्या की सही धाराएं नहीं लगाई गईं और आरोपी को गिरफ्तारी के समय आरोपों की पूरी जानकारी भी नहीं दी गई। कोर्ट ने यह भी माना कि 10 महीने बाद भी एसआईटी जांच पूरी नहीं कर सकी और कई गवाहों के बयान लंबित हैं। सरकारी वकील केशव गौतम ने हाईकोर्ट जाने की पुष्टि की है।

 

इधर मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने भी कहा है कि वह खुद सोनम की जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। वहीं सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाह की जमानत याचिका पर भी आज फैसला आ सकता है। बताया जा रहा है कि जमानत के बाद सोनम को फिलहाल शिलॉन्ग में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और वह शहर से बाहर जाने की अनुमति के लिए भी अदालत में आवेदन कर सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.