Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश
Weather changed , storm and rain, UP, Bihar , Karnataka; record rainfall in Delhi

देश के कई हिस्सों में पिछले 15 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि खराब मौसम ने जनजीवन पर असर डाला और अलग-अलग राज्यों में हादसों की खबरें भी सामने आईं।

पिछले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि बिहार में 5 लोगों ने जान गंवाई। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और तूफान के दौरान हुई घटनाओं में मृतकों की संख्या 10 पहुंच गई। इस तरह तीन राज्यों में दो दिनों के भीतर कुल 32 लोगों की मौत दर्ज की गई है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं।

 

दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में तेज बारिश, ओले और आंधी से मौसम अचानक बदल गया। पालम क्षेत्र में तापमान 39 डिग्री से गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल 2026 में दिल्ली में 27.9 मिमी बारिश हुई, जो 18 साल में सबसे ज्यादा है। वहीं राजस्थान और महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां चंद्रपुर 44.6°C के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 44°C दर्ज किया गया।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.