Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद
 Ruckus , EVM strong room , Kolkata, Mamata Banerjee present , 4 hours

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर गुरुवार रात बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बिना सूचना दिए स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का आरोप लगाया। इसके बाद कई TMC नेता और समर्थक खुदीराम अनुशीलन केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए, जहां EVM मशीनें रखी गई हैं। माहौल गरमाने के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंचीं।

ममता बनर्जी रात करीब 8 बजे सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं और लगभग चार घंटे तक अंदर रहीं। देर रात बाहर निकलकर उन्होंने कहा कि अगर EVM लूटने या मतगणना में हेरफेर की कोशिश की गई तो उनकी पार्टी जान की बाजी लगा देगी। उनके इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

 

पूरा विवाद एक वीडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ, जिसे TMC ने सोशल मीडिया पर साझा किया। पार्टी ने दावा किया कि वीडियो में चुनाव आयोग के अधिकारी भाजपा नेताओं के साथ बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वहां केवल पोस्टल बैलेट की छंटाई की जा रही थी और सभी EVM पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.