Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार
Vijay

तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता विजय की पार्टी TVK के लिए सरकार बनाने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। चुनाव नतीजों के छह दिन बाद VCK ने समर्थन पत्र सौंप दिया, जिसके बाद TVK जरूरी 118 विधायकों के बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई। VCK के ऐलान के कुछ ही देर बाद IUML ने भी बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी। अब विजय के समर्थन में 121 विधायक हो गए हैं, जो बहुमत से ज्यादा हैं।

TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती थीं। कांग्रेस, CPI और CPI(M) पहले ही समर्थन दे चुके थे, लेकिन VCK के समर्थन में देरी के कारण विजय की शपथ दो बार टालनी पड़ी। पिछले तीन दिनों से विजय लगातार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे थे, लेकिन राज्यपाल ने स्पष्ट कहा था कि 118 विधायकों का समर्थन पत्र मिलने के बाद ही सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इधर राजनीतिक अस्थिरता और हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के बीच कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। वहीं राज्यपाल की भूमिका को लेकर विपक्षी दलों और कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं। तमिलनाडु की राजनीति में अब 59 साल बाद पहली बार DMK और AIADMK से अलग किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनने की संभावना मजबूत हो गई है, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 9 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.