Since: 23-09-2009
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के कार्यक्रम में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को “अवसरवादी” और “विश्वासघाती” बताते हुए कहा कि सत्ता की लालच में पार्टी ने DMK की पीठ में छुरा घोंपा। पीएम ने कहा कि वर्षों तक DMK के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चलती रही, लेकिन राजनीतिक हालात बदलते ही कांग्रेस ने अपने सहयोगी को धोखा दे दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब “परजीवी पार्टी” बन चुकी है, जो खुद के दम पर आगे नहीं बढ़ सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने सहयोगियों और नेताओं से वादे करके बाद में उन्हें ही धोखा देती है। उन्होंने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारें जनता की समस्याएं सुलझाने के बजाय अंदरूनी कलह में उलझी रहती हैं।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन का विरोध कर महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी से दूर रखने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने NDA और BJP की हालिया चुनावी सफलताओं का जिक्र करते हुए कहा कि देशभर में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और बंगाल से लेकर गुजरात तक जनता ने पार्टी पर भरोसा जताया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |