Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
75 साल की मां ने किडनी देकर बेटी को दी नई जिंदगी
75-year-old, mother gives, new life ,daughter ,donating kidney

 

मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ से मदर्स डे पर एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। 75 वर्षीय मनोरमा असाटी ने अपनी 40 साल की बेटी कंचन असाटी को बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर दी। उम्र और स्वास्थ्य की चुनौतियों के बावजूद मां ने अपनी बेटी की जिंदगी बचाने का फैसला लिया और ममता की अनोखी मिसाल पेश की।

करीब 10 साल पहले प्रेग्नेंसी के दौरान कंचन की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई थी। जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनियां धीरे-धीरे काम करना बंद कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने दिल्ली, हरियाणा, इंदौर और गुजरात तक इलाज कराया, लेकिन हालत लगातार गंभीर होती गई। आखिरकार डॉक्टरों ने साफ कह दिया कि किडनी ट्रांसप्लांट के बिना उनकी जान बचाना संभव नहीं है।

भोपाल के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने इस चुनौतीपूर्ण ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मां मनोरमा की किडनी मिलने के बाद कंचन को नई जिंदगी मिली और आज मां-बेटी दोनों स्वस्थ हैं। कंचन अब अपने बच्चों की सामान्य तरीके से परवरिश कर रही हैं। मदर्स डे पर सामने आई यह कहानी साबित करती है कि मां सिर्फ जन्म नहीं देती, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपने बच्चों के लिए जीवन भी दांव पर लगा देती है।

 

Priyanshi Chaturvedi 10 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.