Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कई SP-IG की बदल सकती है जिम्मेदारी, 33 जिलों में तबादलों की तैयारी
Responsibilities, several SPs, IGs may, change, with transfers, underway ,33 districts.

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में जल्द बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार पुलिस महकमे में नई पदस्थापना सूची तैयार कर रही है, जिसमें कई जिलों के SP, रेंज IG, DIG और पुलिस मुख्यालय में पदस्थ ADG स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल बिना प्रभार के हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

जानकारी के अनुसार इस बार तबादलों का मुख्य फोकस रायपुर पुलिस कमिश्नरी से अलग राज्य के अन्य 33 जिलों पर रहेगा। पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं, सशस्त्र बलों और जिला पुलिस इकाइयों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है। सरकार का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाना बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, DSP और CSP स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। खासकर उन जिलों में अधिक फेरबदल हो सकते हैं जहां हाल के समय में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां बढ़ी हैं। दुर्ग और राजनांदगांव जैसे महत्वपूर्ण रेंज में भी बदलाव की चर्चा तेज है।

Priyanshi Chaturvedi 10 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.