Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, बॉटनी टीचर मंधारे 14 दिन की CBI कस्टडी में
NEET Paper,  Leak Case: Botany Teacher Mandhare , 14-Day CBI Custody

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार नौवीं आरोपी मनीषा मंधारे कोCentral Bureau of Investigation ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया। पुणे की बायोलॉजी लेक्चरर मंधारे को दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी का दावा है कि वह NTA की पेपर सेटिंग कमेटी का हिस्सा थी और उसे परीक्षा में आने वाले सवालों की जानकारी पहले से थी।

 

जांच एजेंसियों के मुताबिक मनीषा मंधारे ने परीक्षा से पहले पुणे में विशेष कोचिंग क्लास चलाई थी, जहां छात्रों को बॉटनी और जूलॉजी के संभावित सवाल नोट करवाए गए। आरोप है कि उसने ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए छात्रों को कोचिंग में एडमिशन दिलाया और लीक पेपर के बदले लाखों रुपए वसूले गए। CBI का कहना है कि पेपर लीक के मास्टरमाइंड माने जा रहे केमिस्ट्री प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी से पूछताछ के बाद ही मंधारे की गिरफ्तारी हुई।

 

Central Bureau of Investigation अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, पुणे, नासिक और अहिल्यानगर समेत कई शहरों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार को जांच टीम ने नांदेड़ में आरोपी अश्विनी कदम से जुड़े फ्लैट पर भी छापा मारा। इस बीच केंद्र सरकार नेNational Testing Agency में बड़े प्रशासनिक बदलाव करते हुए चार नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया गया था और अब री-एग्जाम 21 जून को कराया जाएगा।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 17 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.