Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर में बाल विवाह मुक्त पंचायत घोषित करने की तैयारी, 28 मई तक मांगी गई आपत्तियां
 Raipur ,declare Panchayat free, child marriage; objections , May 28

Women and Child Development Department ने रायपुर जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक उन पंचायतों और निकायों को यह दर्जा दिया जाएगा, जहां पिछले दो वर्षों में बाल विवाह का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इस पहल का उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाना और जागरूकता बढ़ाना है।

जिले की 408 ग्राम पंचायतों में से 332 पंचायतों ने खुद को बाल विवाह मुक्त घोषित करने के लिए आवेदन भेजा है। वहीं 11 नगरीय निकायों में से 8 निकायों के नाम भी प्रस्तावित किए गए हैं। संबंधित पंचायतों और निकायों ने प्रमाणित किया है कि उनके क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान बाल विवाह की कोई घटना दर्ज नहीं हुई। प्रशासन अब इन प्रस्तावों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

 

प्रस्तावित सूची को कलेक्टर कार्यालय रायपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास कार्यालय और आरंग, अभनपुर, धरसींवा, रायपुर शहरी, तिल्दा व मंदिर हसौद सहित विभिन्न परियोजना कार्यालयों में अवलोकन के लिए रखा गया है। विभाग ने आम नागरिकों, संस्थाओं और संगठनों से 28 मई 2026 तक दावा और आपत्तियां मांगी हैं। यदि किसी क्षेत्र में बाल विवाह का मामला जानकारी में है, तो संबंधित दस्तावेजों के साथ लिखित आवेदन महिला-बाल विकास कार्यालय में जमा कराया जा सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.