Since: 23-09-2009
स्वच्छ सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम अगले दो दिनों में कभी भी भोपाल पहुंच सकती है। इसे देखते हुएBhopal Municipal Corporation ने शहर की रैंकिंग सुधारने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर निगम द्वारा शहरभर में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सर्वेक्षण में बेहतर अंक हासिल किए जा सकें।
शहर की दीवारों और गलियों को आकर्षक बनाने के लिए 40 स्थानों पर स्वच्छता थीम आधारित वॉल पेंटिंग बनाई गई हैं। जोन-9 के पंजाबी बाग क्षेत्र में एक गली के फर्श पर समुद्र की अनूठी आकृति उकेरी गई है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। इसके अलावा 80 से अधिक पुरानी, संकरी गलियों और बैक लेन्स को विशेष रूप से साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा रहा है।
न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, पुराना शहर, करोंद, कोलार और बैरागढ़ जैसे प्रमुख बाजारों में भी टाइल्स लगाने और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इस बार इंदौर और सूरत जैसे शहरों को कड़ी टक्कर देने के लिए नगर निगम ने 106 नोडल अधिकारियों को सीधे ग्राउंड जीरो पर तैनात किया है, जो अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था और तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.
Created By:
Medha Innovation & Development |