Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
श्रीमद्भागवत कथा में दिलाई गई ‘राष्ट्रहित’ की शपथ, पेट्रोल-डीजल और सोना बचाने का संदेश
 Shrimad Bhagwat Katha ,protect national interest , save petrol, diesel and gold

उज्जैन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर देखने को मिला। जीवाजीगंज थाने के सामने स्थित संत लीलाशाह कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रही कथा में कथावाचक राष्ट्रीय संत डॉ. संतोष महाराज ने श्रद्धालुओं को पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की शपथ दिलाई। कथा का आयोजन 17 से 23 मई तक प्रतिदिन शाम 4:30 से 7:30 बजे तक किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के अमरावती से पहुंचे संतोष महाराज ने कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह, माता सती और राजा दक्ष प्रजापति के प्रसंग सुनाते हुए राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सप्ताह या महीने में कम से कम एक दिन पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों का उपयोग नहीं करने की अपील की। साथ ही ई-स्कूटर, ई-रिक्शा और साइकिल के अधिक उपयोग पर जोर दिया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सके।

 

सिंधी पंचायत के अध्यक्ष दौलत खेमचंदानी ने बताया कि उज्जैन में पहली बार सिंधी भाषा में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर लोगों को सप्ताह में एक दिन पेट्रोल वाहन का उपयोग बंद करने, एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने और संभव हो तो विदेश यात्राएं टालने का संदेश दिया गया। कथा में बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.