Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सवालों से भागते दिखे ‘कॉम्प्रोमाइज पीएम’
Rahul Gandhi ,PM Modi, compromise PM

कांग्रेस सांसदRahul Gandhi ने प्रधानमंत्रीNarendra Modi पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दुनिया ने एक ऐसे प्रधानमंत्री को देखा, जो सवालों से घबराकर बचते नजर आए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नॉर्वे की पत्रकारHelene Lyng का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पीएम मोदी से पूछती दिखाई दे रही हैं कि वे स्वतंत्र प्रेस के सवालों का जवाब क्यों नहीं देते। राहुल ने पोस्ट में लिखा कि जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है, तो डरने की भी जरूरत नहीं होनी चाहिए।

इधर, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे की बढ़ोतरी को लेकर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को महंगाई मैनबताते हुए आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों में ईंधन की कीमतों में करीब 4 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस अध्यक्षMallikarjun Kharge ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आम जनता पर लगातार महंगाई का बोझ डाला जा रहा है, जबकि सरकार जवाबदेही से बच रही है।

 

राहुल गांधी इससे पहले भी पश्चिम एशिया संकट और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने 10 मई को कहा था कि सरकार जनता से त्याग की अपील कर रही है, जबकि असली जरूरत ठोस आर्थिक और नीतिगत फैसलों की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सिर्फ विदेशों में छवि बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि देश के भीतर जनता के सवालों का जवाब देना भी जरूरी है।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.