Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
अवैध प्लाटिंग पर सख्त हुईं रायपुर महापौर, अफसरों को लगाई फटकार
 Raipur Mayor , strict action ,illegal plotting, reprimands officers

Meenal Choubey ने रायपुर के बोरियाखुर्द और आसपास के इलाकों में लगातार मिल रही अवैध प्लाटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों पर सख्ती दिखाई। औचक निरीक्षण के दौरान महापौर जोन-10 कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई में लापरवाही मिलने पर नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने पूछा कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

बैठक में महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध प्लाटिंग और अवैध कब्जों से जुड़े मामलों में तुरंत नोटिस जारी कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों को नजरअंदाज करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि अधिकारियों ने ढिलाई बरती तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जोन-10 अध्यक्ष सचिन बी. मेघानी, जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

इससे पहले रायपुर नगर निगम और जिला प्रशासन ने सड्डू इलाके में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई की थी। प्रशासन ने चंदन डेयरी फैक्ट्री पर करीब 1.45 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाया था। अधिकारियों का कहना है कि शहर में सरकारी जमीन और नालों पर कब्जे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 20 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.