Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
फालता में दोबारा मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच 1 बजे तक 60% वोटिंग
Re-polling , Falta, 60% voter turnout ,1 pm amid tight security

 

West Bengal की फालता विधानसभा सीट पर आज दोबारा मतदान कराया जा रहा है। दोपहर 1 बजे तक करीब 60% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग ने यहां कुल 285 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जहां शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। पिछली बार 29 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कई बूथों पर EVM में गड़बड़ी और भाजपा के बटन पर टेप लगाए जाने के आरोप सामने आए थे, जिसके बाद चुनाव आयोग ने रीपोलिंग का आदेश दिया था। मतगणना 24 मई को होगी।

इस बार चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त कर दी है। हर बूथ पर पहले चार जवान तैनात रहते थे, लेकिन अब आठ सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जांच में कई बूथों पर EVM से छेड़छाड़ और वेब कैमरा फुटेज में गड़बड़ी की कोशिशें भी सामने आई थीं। मुख्य मुकाबलाTrinamool Congress औरBharatiya Janata Party के बीच माना जा रहा है। हालांकि TMC उम्मीदवार जहांगीर खान मौखिक रूप से चुनाव से पीछे हटने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन EVM में उनका नाम और चुनाव चिन्ह मौजूद है।

 

फालता विधानसभा सीट का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। यह सीट कभीCommunist Party of India (Marxist) का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन 2011 के बाद से यहां लगातार TMC जीतती रही है। भाजपा अब तक इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर सकी है, हालांकि साउथ 24 परगना जिले की कई अन्य सीटों पर पार्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया था। इस बार फालता सीट पर कुल 6 उम्मीदवार मैदान में हैं और पूरे राज्य की नजर इस हाई-प्रोफाइल रीपोलिंग पर टिकी हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 21 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.