Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भिलाई में बर्थडे पार्टी बनी बवाल, बीजेपी नेता और युवकों में जमकर मारपीट
 birthday part,  violent ,Bhilai, BJP leader , youths fighting.

 

छत्तीसगढ़ के भिलाई में जन्मदिन पार्टी के दौरान बीयर की बोतल टूटने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद बीजेपी के कैंप-1 मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी और कुछ युवकों के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि घर के सामने टूटी बीयर की बोतल का कांच साफ करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई और डंडों से मारपीट में बदल गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्ष समझौते की बातचीत के लिए देर रात छावनी थाने पहुंचे, लेकिन वहां भी माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष गुरुचरण बग्गा के गाली देने के बाद दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। थाना परिसर में धक्का-मुक्की, हंगामा और पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी तक की नौबत आ गई। वायरल वीडियो में कुछ लोग टेबल-कुर्सियों पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।

 

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष का कहना है कि बाइक फिसलने से बीयर की बोतल टूट गई थी, जिसके बाद विवाद हुआ। वहीं बीजेपी नेता राजेश चौधरी का आरोप है कि सफाई के लिए कहने पर युवकों ने हमला कर दिया और कार का कांच भी तोड़ दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Priyanshi Chaturvedi 21 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.