Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम
 Petrol,  diesel prices rise , third time in 9 days

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर ₹92.49 प्रति लीटर हो गया। वहीं दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम भी ₹1 प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं। अब दिल्ली में CNG ₹81.09 प्रति किलो मिलेगी। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की जा चुकी है।

लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों का असर आम लोगों की जेब पर पड़ना तय माना जा रहा है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियां, फल, राशन और दूसरे जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं। किसानों की खेती लागत भी बढ़ेगी, क्योंकि ट्रैक्टर और सिंचाई के लिए डीजल का खर्च ज्यादा आएगा। इसके अलावा बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।

 

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह है। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव और आयात लागत में इजाफे के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। भारत में ईंधन की कीमतों में बेस प्राइस के अलावा रिफाइनिंग लागत, एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और राज्यों का वैट भी जुड़ता है, जिसके कारण उपभोक्ताओं तक पहुंचते-पहुंचते कीमतें कई गुना बढ़ जाती हैं।

Priyanshi Chaturvedi 23 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.