Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
कांग्रेस में बयानबाजी तेज, सिंहदेव बोले- मेहनत करो, मुख्यमंत्री बनो
 Congress rhetoric intensifies, Singhdev , work hard, become Chief Minister

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पूर्व डिप्टी सीएम T. S. Singh Deo और प्रदेश अध्यक्ष Deepak Baij के बीच चल रही बयानबाजी के बीच अब दोनों नेताओं की फोन बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिंहदेव हल्के-फुल्के अंदाज में कहते नजर आए कि “दीपक बैज खूब मेहनत करें और प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।” उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसी बातें चलती रहती हैं और सभी को अपना काम करते रहना चाहिए।

इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री Ramvichar Netam ने कहा कि कांग्रेस के भीतर की खींचतान अब सार्वजनिक हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कुछ नेता सिंहदेव को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और “ऊपर कुछ खिचड़ी पक रही है।” बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा सिंहदेव का इस्तेमाल किया और उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया।

 

दरअसल विवाद तब शुरू हुआ जब सिंहदेव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे तैयार हैं। इसके जवाब में दीपक बैज ने कहा था कि सिंहदेव जैसे वरिष्ठ नेता को दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए और प्रदेश में युवाओं को मौका मिलना चाहिए। इस पर सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि वे आज भी खुद को ऊर्जावान महसूस करते हैं और छत्तीसगढ़ में रहकर संगठन को मजबूत करना चाहते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 23 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.