Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
शादी के नाम पर ठगी: पति निकला ‘भाई’, युवक ने खुद कराया पत्नी का कन्यादान
 Husband turns out,

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। झांसी रोड थाना क्षेत्र निवासी रतन शर्मा ने जिस युवती से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की, वह पहले से शादीशुदा निकली। खास बात यह रही कि शादी में युवती का “मुंहबोला भाई” बनकर शामिल हुआ व्यक्ति ही उसका असली पति था। मामला सामने आने के बाद रतन शर्मा ने पत्नी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस पूरे गिरोह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक रतन शर्मा शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी सोनू तिवारी ने उन्हें मुरैना निवासी राधा उर्फ दीक्षा मुद्गल से मिलवाया। 27 अप्रैल को गोद भराई और 7 मई को ग्वालियर के एक होटल में दोनों की शादी हुई। शादी में अजय चौहान नाम का युवक दीक्षा का भाई बनकर शामिल हुआ और उसी ने कन्यादान भी किया। शादी में लड़की पक्ष बनकर कई अन्य लोग भी रिश्तेदारों की भूमिका निभाते रहे। रतन के परिवार ने शादी में करीब सात लाख रुपये खर्च किए।

 

शादी के बाद रतन को पत्नी पर शक हुआ क्योंकि वह लगातार मोबाइल पर किसी से चैट करती रहती थी। रात में मोबाइल चेक करने पर रतन को पता चला कि अजय चौहान, जिसे दीक्षा का भाई बताया गया था, दरअसल उसका असली पति है। दोनों ने वर्ष 2024 में आगरा में प्रेम विवाह किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला शादी के बाद नकदी और जेवर लेकर फरार होने की योजना बना रही थी। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पहले भी कई लोगों को शादी के नाम पर ठग चुका है।

Vandana singh 24 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.