Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बाइक फिसली और खुल गई पोल, ग्रामीणों ने कथित चोर को बांधकर पीटा; वीडियो वायरल
Bike skids, exposes vehicle, villagers tie, beat alleged thief

 

छत्तीसगढ़ के Korba जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर गांव में चोरी के शक में एक युवक की ग्रामीणों द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव और आसपास के इलाकों में लंबे समय से चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने एक कथित चोर को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और घंटों तक बंधक बनाकर रखा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दो युवक कथित तौर पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर बाइक से भाग रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बने स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की। एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद लोगों ने युवक को बांधकर उसकी जमकर पिटाई की और उससे क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर पूछताछ करते रहे।

ग्रामीणों का दावा है कि पकड़ा गया युवक तिवरता गांव का रहने वाला है और उस पर पहले भी चोरी में शामिल होने का शक रहा है। सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और फरार दूसरे युवक की तलाश जारी है। साथ ही वायरल वीडियो की जांच भी शुरू कर दी गई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 24 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.